एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. महासभा द्वारा रिजर्व कंज़र्वेशन व वन विभाग के खिलाफ 13 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन

मैहर जबलपुर दर्पण । रिजर्व कंज़र्वेशन एवं जंगल विभाग की मनमानी, आदिवासी व गरीब परिवारों के उत्पीड़न तथा रोजगार, भूमि, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. महासभा द्वारा आगामी 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे से मैहर के पंजाबी गुरुद्वारा के सामने, घंटाघर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस धरना प्रदर्शन का नेतृत्व देवदत्त सोनी, एवं मंजू लता सिंह, एडवोकेट कमल सिंह मरकाम राजकुमार कोल, सुरेन्द्र कोल, त्याराज कोल, जगदीश सिंह गोंड, सोनमीनल कुशवाहा, संपत कोल, वीरेंद्र सिंह इंद्रपाल पटेल अमृतलाल पटेल किसान मोर्चा बद्री कुशवाहा श्यामलाल कुशवाह मुलाई प्रसाद चौधरी , कमल सिंह मरकाम, इन्द्रपाल पटेल, मोहर प्रसाद चौधरी, , बदी कुशवाहा, अतुललाल पटेल, विक्रम सूर्यवंशी सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
मुख्य मांगें एवं मुद्दे:
- मैहर, पन्ना और सतना जिलों के वन क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को वन विभाग की कार्यवाही से मुक्त किया जाए।
- आरक्षित क्षेत्र की ज़मीनों को गरीब आदिवासियों और मूल निवासियों को वापस दिलाने की व्यवस्था की जाए।
- जंगल विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बंद कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
- एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. वर्ग के बेरोजगारों को क्षेत्रीय प्लांट्स में प्राथमिकता से रोजगार दिया जाए।
- खदानों से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
- आदिवासी भूमि पर उद्योगपतियों के कब्जे पर रोक लगाई जाए।
- मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार एस.सी., एस.टी. को शासकीय भूमि का पट्टा मान्यता दी जाए।
धरने में क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता, किसान, मजदूर, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। महासभा ने जिले के सभी वर्गों के लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस जनआवाज़ को मजबूत बनाएं।
स्थान: पंजाबी गुरुद्वारा के सामने, घंटाघर, मैहर
दिनांक: 13 अक्टूबर 2025, समय: सुबह 11 बजे से
आयोजक:
✊ एस.सी., एस.टी., ओ.बी.सी. महासभा, मैहर इकाई एवं जिला जनपद सदस्य श्री देवदत्त सोनी जी के नेतृत्व मै किया जाएगा



