अपराध दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

चूड़ी बेचने आई महिला ने की लाखों की ठगी, नकली सोने का मोहर देकर हुई फरार

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में पिछले दिनों लाखों रुपए के सोने की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि गांव में एक अंजान बाहरी महिला टोकरी में चूड़ी रख बेचने आई हुई थी, तभी महिला गांव में फैरी लागाकर चूड़ी बेचते हुए घूम रही थी, तभी एक बुजुर्ग महिला को आपना निशाना बनाते हुए जालसाज महिला ने बड़ी ही शातिराना ढंग से चोरी को अंजाम दिया। पीड़ितों ने बताया कि सोने की मोहर साफ करने व माला गूंथने के बहाने बनाकर जालसाज महिला ने बूढी महिला को नकली सोने के मोहर को देकर फरार हो गई। मामले में ठगी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित के लड़का व नाती काम से वापस शाम को जब वे घर पहुंचे। मामले को लेकर पीड़ितों ने समनापुर थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है, पुलिस से शिकायत के बाद भी अभी तक जालसाज ठगी करने वाली महिला का सुराग नहीं लग पाया है, महिला छत्तीसगढ़ राज्य के होना बताई जा रही है। गौरतलब है कि जिले भर में ऐसे ही राज्य के बाहरी सैकड़ों महिला, पुरुष इस आदिवासी बाहुल्य जिले में बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे हैं, जिन की पुलिस न तो उनकी जानकारी इकट्ठा कर पाती और ना ही कोई कार्यवाही करती, इसलिए इस तरह के ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88