जिला स्तरीय युवा उत्सव में महाविद्यालय मझौली का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीधी जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशन में शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर की शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग रीवा डॉ आर पी सिंह उपस्थित रहे, जिसकी विधिवत शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप्रज्वलन के साथ की गई। महाविद्यालय के युवा उत्सव प्रभारी डॉ संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि युवा उत्सव में सांस्कृतिक, सांगीतिक, साहित्यिक व रूपांकन की 22 विधाओं में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय मझौली का शानदार प्रदर्शन रहा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ गीता भारती ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करती है। यह केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि आत्म अभिव्यक्ति और संवेदनशीलता का मंच है। प्रश्न मंच में आकाश तिवारी, पीयूष तिवारी, सुयश दीक्षित प्रथम, एकल नृत्य शास्त्रीय में सरस्वती सिंह प्रथम, मूर्ति कला में राजकुमारी प्रजापति प्रथम, पोस्ट निर्माण में वैष्णवी मिश्रा प्रथम, वाद विवाद पक्ष में गगन द्विवेदी प्रथम, वाद विवाद विपक्ष में वैष्णवी मिश्रा प्रथम, एकलबादन परकुशन में सिंकू साकेत प्रथम, समूह गायन भारतीय में राखी गुप्ता एवं साथी द्वितीय, एकांकी में शुभांजलि गुप्ता एवं साथी द्वितीय, एकल बदन नॉनपरकुशन में सिंकु साकेत द्वितीय, रंगोली में हर्षित गुप्ता द्वितीय ,व्यंग चित्र में गगन द्विवेदी द्वितीय, वक्तृता में गगन द्विवेदी द्वितीय, एकल गायन पाश्चात्य में गगन द्विवेदी द्वितीय,मूकाभिनय में स्वाति गुप्ता एवं साथी द्वितीय , कोलाज में गगन द्विवेदी द्वितीय ,एकल गायन शास्त्रीय में रेखा गुप्ता तृतीय रहे। जिसमें प्रो बीएल सिंह आयाम, डॉ सुरेश कुमार तिवारी, डॉ वहीदुननिशा का सराहनीय योगदान रहा। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के लिए प्रोफेसर सुनील सिंह, डॉ गंगा देवी बैरागी, डॉ भावना नागेंद्र, राजकिशोर तिवारी, डॉ सुषमा शुक्ला, डॉ रेनू सिंह, डॉ असलेन्द्र जायसवाल, गुलाब सिंह श्याम, संदीप कुमार कोल, मनीष कुमार सोनी सहित महाविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की है।



