नरसिंहपुर दर्पण

बगासपुर संकुल प्राचार्य द्वारा किया गया एफ एल एन मेलो का निरीक्षण

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न शासकीय स्कूलों में एफ एलएन मेलों का आयोजन किया गया इस संबंध में शासकीय प्राथमिक शाला गोटेगांव खेड़ा संस्था प्रमुख सीमा तिवारी एवं शासकीय प्राथमिक शाला शिक्षिका रामनिवारी में नफीसा बानो द्वारा आयोजित एफएलएन मेलों का निरीक्षण किया गया जिसमें मेले को लेकर छात्रों में एवं शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। प्रभारी संकुल प्राचार्य रंजीत सिंह पिपरोलिया द्वारा एफ एल एन मेला को छात्रों के लिए बेहतर अवसर बताया गया जिसमें छात्र और छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा का विकास होगा।छात्र और छात्राओं को व्यवहारिक एवं प्रेक्टिकल रूप में सीखने का अवसर मिला, जिससे उनमें सीखने के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला।इसी तरह संकुल अंतर्गत एवं जनशिक्षा केन्द्र बगासपुर के अंतर्गत सभी विद्यालयों में एफ एल एन मेलों का आयोजन किया गया जनशिक्षा केन्द्र बगासपुर के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बगासपुर में शिक्षका सीमा सोनी एवं रंजना ठाकुर संस्था प्रमुख द्वारा सुंदर एवं सुव्यवस्थित मेलें का आयोजन किया गया। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर प्रकाश राकेशिया प्रभारी जनशिक्षक बगासपुर एवं जितेन्द्र नादोनिया प्रधान पाठक श्रीनगर द्वारा मेलें का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला झौत, शासकीय प्राथमिक शाला बरेली, शासकीय प्राथमिक शाला बरोदा, शासकीय प्राथमिक शाला बरुआ सहित सभी शालाओं में एफ एल एन मेलों का आयोजन किया गया। जनशिक्षा केन्द्र बगासपुर के समस्त विद्यालय में आयोजित एफएलएन मेलो का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में आपका और विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं,छात्र-छात्राओं, पालकों का सराहनीय योगदान रहा। आप सभी के सामूहिक प्रयास,परिश्रम एवं समर्पण से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं प्रेरणादायक बना।आपके इस सहयोग एवं सहभागिता के लिए इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88