सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में छिंदवाड़ा ओलंपिक स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर बालक साउथ जोन फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 23 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया गया। जिसका गुरूवार को फाइनल मैच के साथ समापन हुआ। इस रोमांचक फाइनल मैच में रायसेन ने 2-1से जीत दर्ज की। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी खिलाड़ियों का छिंदवाड़ा पधारने पर हार्दिक धन्यवाद दिया। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने विजेता रायसेन और उपविजेता बालाघाट को पुरूस्कृत भी किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर विक्रम अहके, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर,लीला बजौलिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेन्द्र अल्डक, डॉ.कृष्ण हरजानी, राजू नरोटे, सुनील सिंह परिहार, पूरज राजलानी, आर.के.वैग,गोविंद चौरसिया, धर्मेन्द्र वर्मा, विक्रांत यादव, राकेश चौरसिया, जावेद खान सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और खिलाड़ी उपस्थित थे।



