हत्या के सजायाफ्ता कुख्यात आरोपी हसन अली उर्फ छोटा बाबर सहित साथी गिरफ्तार

कटनी जबलपुर दर्पण । हत्या के आरोप में सजायाफ्ता और जमानत पर बाहर आए कुख्यात आरोपी हसन अली उर्फ छोटा बाबर को उसके साथी फैज अहमद उर्फ जानू के साथ रंगनाथ नगर पुलिस ने अवैध वसूली के मामले में 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली का कुख्यात अपराधी हसन अली (31 वर्ष), निवासी बीएसएनएल ऑफिस के सामने लाल पहाड़ी, थाना माधव नगर, माननीय न्यायालय से जमानत पर बाहर था। बाहर आने के बाद उसने फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया था।दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को आरोपी हसन अली ने अपने साथी फैज अहमद (22 वर्ष), निवासी गौसिया मस्जिद के पास बरगंवा, थाना रंगनाथ नगर के साथ मिलकर मो. आफताब, निवासी ईश्वरीपुरा वार्ड, मिशन चौक, थाना कोतवाली, कटनी से अवैध वसूली की मांग की।प्रार्थी की शिकायत पर थाना रंगनाथ नगर में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुण पाल सिंह ने प्रकरण को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया।पुलिस अधीक्षक अभिनय कुमार विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, तथा नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के निर्देशन में टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को बंधवा टोला, धाऊ चक्की क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि “कटनी पुलिस किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, भय या दबाव की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगी — ऐसे तत्वों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”🔹 उल्लेखनीय भूमिका:
थाना प्रभारी – उनि. अरुण पाल सिंह
सउनि. – सतीश जाटव
प्रधान आरक्षक – पवन पाठक, अजय तिवारी, रामनरेश शुक्ला
आरक्षक – वीरेंद्र, रोहित



