आबकारी विभाग के दल द्वारा शहर के विभिन्न ग्रामों में दी गई दबिश

छिन्दवाड़ा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जिले की संयुक्त आबकारी टीम के द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज छिंदवाड़ा वृत के गांव रंगीनखापा, मेंढकी व जम्होड़ी लकड़ाई गांवों में दबिश कार्यवाही की गयी। जिसमें ग्राम रंगीनखापा में 1 आरोपी राजकुमारी गजभिए पति जगनलाल गजभिए से 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर जमानत पर रिहा कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिये पेशी दी । ग्राम रंगीनखापा में 1500 किलोग्राम लाहन, ग्राम मेंढकी में 500 कि.ग्रा. महुआ लाहन, ग्राम जम्होड़ी लकड़ाई में 1200 किलोग्राम महुआ लाहन, कुल 3200 किलोग्राम महुआ लाहनजप्त कर शराब बनाने के अयोग्य किया गया। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है। जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल कीमत 321500 रुपए आंकी गई है। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, आबकारी उप निरीक्षक आकाश मेश्राम, जीत सिंह धुर्वे, सुश्री वैशाली भगत, अनिकेत पटेल, सुश्री पूर्णिमा वरकड़े, हर्ष सोनी के साथ समस्त जिले के आबकारी आरक्षकों का योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी एक्का ने बताया कि अवैध मदिरा के खिलाफ सम्पूर्ण जिले में आगे भी यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



