छिंदवाड़ा दर्पण

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना किया साकार : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में छिंदवाड़ा शहर में पुलिस ग्राउंड में रन फॉर यूनिटी और बिछुआ ब्लॉक में 22 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई। इस 22 किमी की पदयात्रा के दौरान सांसद ने लोगों के बीच पहुंचकर राष्ट्रीय गौरव जगाने, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाने और एकता की भावना को लेकर संदेश दिया। सांसद श्री साहू ने रन फॉर यूनिटी के शुभारंभ के पूर्व सभी उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें सांसद श्री साहू ने तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो में दौड़ भी लगाई।
पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने संबोधन में आधुनिक भारत के निर्माता लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने 560 से ज्यादा रियासतों में बिखरे भारत को एक सूत्र पिरोकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया था। आज सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर यह दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सरदार पटेल ने आजादी के बाद देश को एक करने में बेहद महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया था। सरदार पटेल को ही भारत के भोगौलिक और राजनैतिक एकीकरण का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने अपनी शानदार नेतृत्व क्षमता व कूटनीति से आजादी के बाद 560 से ज्यादा रियासतों को भारतीय संघ में मिलाया और देश के और विभाजन को रोका।
सांसद श्री साहू ने कहा कि देश को एक करने में बेहद अहम योगदान के चलते सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। देश की एकता के लिए हमें जाति और धर्म के भेद को भूलकर हमें यह याद रखना होगा कि हम सब भारतीय है और सामान है। स्वतंत्र देश में इंसान और इंसान के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

सांसद रन फॉर यूनिटी और पदयात्रा में हुए शामिल -लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी और पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसके तहत शुक्रवार की सुबह पुलिस ग्राउंड में पुलिस विभाग के द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। इसमें सांसद श्री साहू ने तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो में दौड़ लगाई। यह रन फॉर यूनिटी पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई जो कि जेल तिराहा, फव्वारा चौक, जिला चिकित्सालय के सामने से होते हुए ईएलसी चौक पहुंची जहां से पुनः इसी मार्ग से होते हुए पुलिस ग्राउंड में संपन्न हुई। पदयात्रा के दौरान सांसद श्री साहू ने बिछुआ ब्लॉक के खमारपानी से अपनी 22 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की जो कि खमारपानी से शुरू होकर गढेवानी, आमाझिरी खुर्द, पलोरा, कपूरखेड़ा, बिछवी, जामुनटोला, तुमरागडी, कुरई, सामरबोह, झामटा होते हुई बिछुआ पहुंची जहां पर पदयात्रा का समापन किया गया।

सांसद आज पांढुर्णा जिले में करेंगे पदयात्रा

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिले,प्रदेश और देशभर में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में पदयात्राएं कर रहे है। पदयात्रा के दूसरे दिन 1 नवबंर को सांसद बंटी विवेक साहू पांढुर्णा जिले में पदयात्रा करेंगे। जिसमें सांसद श्री साहू अपनी दूसरे दिन की पदयात्रा की शुरूआत पांढुर्णा जिले के तिगांव मंडल अंतर्गत आने वाले ग्राम सिल्लेवानी से करेंगे, यह 15 किलोमीटर की पदयात्रा सिल्लेवानी से शुरू होकर ढोलनखापा, मोरगोडी, लेन्ढोरी होते हुए कामठीकलां पहुंचेगी। कामठीकलां में यात्रा का समापन किया जायेगा।

रन फॉर यूनिटी और पदयात्रा में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित-रन फॉर यूनिटी और पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतितिधि और अधिकारी उपस्थित हुए। रन फॉर यूनिटी में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारसकर, श्रीमति लीला बजोरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता जगेंद्र अल्डक, चंद्रभान देवरे, राजू नरोटे, अलकेश लाम्बा, विश्वेन्द्र सिंह बैस, बिट्टु मंडराह, रवि मालवी, उप पुलिस महानिरीक्षक राकेश सिंह, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, सीएसपी अजय राणा, डीएसपी रामेश्वर चौबे, रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी, यातायात प्रभारी राकेश तिवारी सहित पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बिछुआ ब्लॉक में आयोजित 22 किलोमीटर पदयात्रा की पदयात्रा के दौरान इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बंटी पटेल, जिला मंत्री लक्ष्मीकांत गोलू नागरे, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, गोपाल कवरेती, नगर परिषद अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, उपाध्यक्ष मंगलेश दुबे, जनपद उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे, जिला पंचायत सदस्य पंचकूला कुंडलीक परतेती, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुश शुक्ला, नवीन बारस्कर, सौरभ ठाकुर, रमाकांत पटेल,श्रीमती लीला बजोलिया, मदन राय, नीरज पटेल, धर्मसिंह वर्मा, मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह दीक्षित, श्रीमती कीर्ति करमेले, दशरथ साहू, राधेश्याम केवटे, वरिष्ठ नेता रामसिंह पटेल, शिवराम चौरसिया, मारुति कोचे, हरिचंद चौधरी समेत सभी वरिष्ठ भाजपा नेता पदाधिकारी, मातृशक्ति एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88