सहकारी समितियों की बैठक आज

कटनी जबलपुर दर्पण । आगामी रबी सीजन के दौरान जिले के कृषको को सुविधापूर्वक एवं समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु शनिवार 1 नवंबर को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी जिले की सहकारी समितियों द्वारा पी.ओ.एस के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं आर.ओ. व डी.डी जारी करने के संबंध में समीक्षा करेंगे।बैठक के दौरान सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं एम.पी. एग्रो को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि संबंधित अधिकारी जिले के सभी समिति प्रबंधको एवं विपणन समिति प्रबंधकों को आवश्यक जानकारी सहित बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।



