सिवनी दर्पण

समारोह पूर्वक आयोजित हुआ जनजातीय गौरव दिवस का जिलास्‍तरीय कार्यक्रम

सिवनी जबलपुर दर्पण । जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भगवान बिरसामुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिशन स्कूल ग्राउंड में सांसद फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते के मुख्‍यातिथ्‍य में जिलास्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित। इस अवसर पर विधायक सिवनी दिनेश राय, विधायक बरघाट कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्‍यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, जनपद अध्यक्ष कुरई श्री लोचन सिंह मर्सकोले, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खंडायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्रीमती अंजली शाह, पूर्व विधायक श्री राकेश पाल, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, पूर्व विधायक श्रीमती शशि ठाकुर, आलोक दुबे, घूर सिंह सलाम, ढालसिंह मर्सकोले, श्री अशोक तेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के गणमान्य जनों एवं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री लालीराम मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों एवं आमजनों की उपस्थिति रही।
अतिथियों द्वारा भारत माता एवं भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय जननायकों के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया, उपरांत शासन के निर्देशानुसार सभी जनों द्वारा वंदे मातरम् गीत का गायन किया गया।
सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उनकी जीवन गाथा से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा ने आंदोलन खड़ा कर उसको संचालित किया। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से जनजातीय वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित कर कार्य किए जा रहे हैं साथ ही जनजातीय जननायकों के भव्य स्मारक स्थलों का निर्माण करने साथ ही उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल किए गए हैं। आदिवासी इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के लिए एवं भगवान बिरसा मुंडा जी के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संपूर्ण भारत देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।
कार्यक्रम में विधायक बरघाट श्री कमल मर्सकोले एवं विधायक सिवनी दिनेश राय द्वारा अपने अपने उद्बोधन में भगवान बिरसा मुंडा को नमन कर उनके आजादी की लड़ाई एवं जनजातीय समाज के उत्थान में योगदान से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय वर्ग के सर्वांगीण विकास एवं उत्थान के लिए विभिन्न जनहित योजनाएं बनाकर कार्य किए जा रहे हैं।

आयोजित हुए जिलास्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य (वर्चुअल माध्यम), राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जबलपुर में आयोजित हुए जनजातीय गौरव दिवस’ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा सुना गया।
साथ ही कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी एवं आदिवासी जनजातीय संस्कृति पर आधारित सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं पर केंद्रित योजनाओं के स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88