गोटेगांव नगर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जयंती

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर के नया बस स्टैंड परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम रानी दुर्गावती समिति गोटेगांव के तत्वाधान में किया गया भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य पैदल यात्रा निकाली गई जिसमें देशभक्ति, एकता और भारत की जनजातीय विरासत की झांकियां सजाई गई।वहीं यात्रा में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के नागरिक एवं महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रही यात्रा की शुरुआत नया बस स्टैंड से ठाकुर बाबा फुहारा चौक से रिपटा काम्प्लेक्स होते हुए यात्रा पुनःबस स्टैंड पहुंची जहां पर यात्रा का समापन हुआ उसके बाद मंचीय कार्यक्रम आरंभ हुआ।कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र नागेश ने इस ऐतिहासिक अवसर जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक गौरव के लिए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की विरासत और राष्ट्र की यात्रा में भारत के जनजातीय समुदायों के समृद्ध योगदान का सम्मान करने के लिए जिले में विभिन्न अभियानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।वहीं अनेक वक्ताओं ने जनजातीय इतिहास, संस्कृति और भारत के स्वतंत्रता संग्राम जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और यात्रा तथा जनजातीय जीवन और संस्कृति की समृद्ध विविधता को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन रणधीर ठाकुर द्वारा किया गया।इस दौरान इस दौरान रणधीर ठाकुर राजा ठाकुर पार्षद,डब्बू ठाकुर पूर्व पार्षद नेतराम ठाकुर, जेएस धुर्वे,तरुणलता धुर्वे,संदीप ठाकुर,अरविंद ठाकुर,काशीराम ठाकुर,लालमन ठाकुर शिक्षक, केदार ठाकुर शिक्षक,पीएस ठाकुर, सहित भारी संख्या में आदिवासी समाज के नागरिक एवं महिलाएं उपस्थिति रही।



