ढीमरखेड़ा में लगी प्रदर्शनी बनीं जनाकर्षण का केंद्र

सतीश चौरसिया जबलपुर दर्पण । विकासखंड ढीमरखेड़ा के महात्मा गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की लगी प्रदर्शनी लोगों के जनाकर्षण का केंद्र रही । प्रदर्शनी में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित प्रमुख योजनाओं की प्रदर्शन स्टाल लगाए गए थे । स्वास्थ्य विभाग के लगे स्टाल पर 166 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण 41 का हीमोग्लोबिन जांच, और 61 सिकल सेल परीक्षण कर नि: शुल्क दवाईयों का वितरण किया गया ।
साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों एवं हितग्राहियों को शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई ।



