विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शपथ ग्रहण समारोह मे किया सहभागिता

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने शपथ ग्रहण समारोह मे अतिथि के रूप मे सहभागिता किया। आज जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर मे जिला अधिवक्ता संघ सिवनी द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मे भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अतिथि के रूप मे सहभागिता किया। तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंकज जैन , उपाध्यक्ष अलाउद्दीन खान सचिव हीरालाल जरगे , सहसचिव ऋषभपाल सिंह बघेल जकोषाध्यक्ष श्रीराम बघेल एवं अभिषेक भगत , रोहित बघेल , मोनू यादव , आशीष सोलंकी कार्यकारिणी सदस्य तथा नेतराम चौरसिया , अमित गुप्ता , संतोष सराठे , सुश्री शीतल भलावी , सुश्री शालिनी डहेरिया मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। इस दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन संघ पदाधिकारियों द्वारा अतिथि सत्कार किया गया है। इस अवसर बड़ी संख्या मे अधिवक्ता गणों की गरिमामय उपस्थिति रही।



