एफ़डीडीआई छिंदवाड़ा में करियर गाइडेंस कार्यशाला का सफल आयोजन

सिवनी जबलपुर दर्पण । एफ़डीडीआई छिंदवाड़ा, जो भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत संचालित देश का प्रमुख सरकारी संस्थान है, में 21 नवंबर 2025 को कुरई विकासखंड, जिला सिवनी के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए करियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए लेदर, टेक्सटाइल तथा रिटेल उद्योग से जुड़े विभिन्न करियर विकल्पों, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं, रोजगार एवं स्वरोजगार आधारित कार्यक्रमों तथा संस्थान की एडमिशन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।कार्यशाला के उपरांत विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने आधुनिक मशीनरी से तैयार किए जाने वाले लेदर एवं टेक्सटाइल उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा। विद्यार्थियों ने व्यावहारिक प्रशिक्षण की संरचना और उद्योग से जुड़े तकनीकी कौशल के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के संचालन में संस्थान की ओर से एडमिशन विभाग प्रभारी जागृत सदारंग, एडमिशन काउंसलर श्रीमती पूजा राजपूत तथा एडमिशन कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार लोखंडे द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति सेन उपस्थित रहीं। उनके साथ शासकीय उ.मा.वि. खवासा के प्राचार्य हर्षद टांक, उत्कृष्ट विद्यालय से श्रीमती अर्चना विश्वकर्मा, श्रीमती ठाकरे, खेलकूद शिक्षक श्रीमती एक्का तथा उत्कृष्ट विद्यालय के हेमंत विश्वकर्मा ने सहभागिता की और विद्यार्थियों के साथ पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सहयोग दिया।इसके अतिरिक्त कुरई विकासखंड की अन्य शालाओं के शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे और संपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में योगदान दिया।



