सांसद बंटी विवेक साहू ने सामाजिक भवन सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए स्वीकृत किए 24 लाख

छिंदवाड़ा जबलपुर दर्पण । जिले के चहुमंुखी विकास के लिए कृत संकल्पित सांसद बंटी विवेक साहू जहां छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले में विभिन्न विकास कार्यो के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से करोड़ो की राशि स्वीकृत करवा रहे है,वहीं अपनी सांसद निधि से भी विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए राशि स्वीकृत कर रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू ने सामाजिक भवन,रंगमंच,बाउण्ड्रीवॉल सहित अन्य कार्यो के लिए अपनी सांसद निधि से 24 लाख की राशि स्वीकृत की है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिला साहू समाज संगठन के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए सामाजिक भवन के अतिरिक्त कार्यो के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला की अनुशंसा और जिला साहू समाज संगठन के अध्यक्ष कलीराम साहू, कोषाध्यक्ष संतोष साहू एवं महामंत्री हरीश साहू के निवेदन पर सांसद श्री साहू ने सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से वर्तमान में चल रहे साहू समाज के सामाजिक भवन के निर्माण में गति मिल सकेगी। राशि जारी करने पर समस्त जिला साहू समाज संगठन ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
विदित हो कि प्रेस क्लब छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों ने विगत दिनों सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए प्रेस क्लब के भवन में पत्रकार वार्ता में संवाद के लिए पीए सिस्टम की स्थापना सहित अन्य कार्यो के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर की अनुशंसा एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के निवेदन पर सांसद श्री साहू ने पीए सिस्टम की स्थापना एवं अन्य कार्यो के लिए 10 लाख की राशि स्वीकृत की है। उक्त राशि स्वीकृत की जाने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन पाण्डे सहित अन्य पदाधिकारियों ने सांसद श्री साहू का आभार व्यक्त किया है।
इसी तरह ग्रामीण पंचायत थुनिया उदना और ग्राम पंचायत गुरैया के पदाधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए पंचायत में निर्माण कार्यो के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। मंडल अध्यक्ष रमाकांत पटेल की अनुशंसा एवं पंचायतों के पदाधिकारियों के निवेदन पर सांसद श्री साहू ने ग्राम पंचायत थुनिया उदना में प्रतीक्षालय के पास बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 2 लाख एवं ग्राम पंचायत गुरैया में चमन मोहल्ला पानी टंकी के पास रंगमंच निर्माण के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत की है। राशि स्वीकृत की जाने पर जनपद पंचायत छिंदवाड़ा के जनपद सदस्य एवं सभापति राजकुमार अहिरवार सहित ग्राम थुनिया उदना व गुरैया के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।



