नरसिंहपुर दर्पण

टॉकीज़ एरिया में शराबखोरी और हुड़दंग से उत्पन्न हालात बिगड़े

गोटेगांव जबलपुर दर्पण । नगर के टॉकीज़ एरिया में इन दिनों हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। क्षेत्र में बनाई गई अहाता नुमा जगह पर देर रात तक शराबखोरी, हुड़दंग और शोर-शराबे की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर खुलेआम शराब पी जाने से आम जनता के आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर शराब पीने वाले युवक आए दिन मारपीट, गाली-गलौज और गुंडागर्दी जैसी हरकतें करते हैं, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों का जीना दुश्वार हो गया है। महिलाओं के लिए तो यह क्षेत्र और भी असुरक्षित हो चुका है। महिला राहगीरों ने बताया कि अक्सर शराब के नशे में धुत्त लोग उन्हें परेशान करते हैं, फब्तियां कसते हैं और रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार करते हैं।

क्षेत्र की महिला दुकानदारों का कहना है कि शराब पीकर आने वाले लोग दुकान पर गंदा व्यवहार करते हैं, हंगामा मचाते हैं और बजंदारी दिखाते हैं, जिससे दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। वार्डवासियों ने कई बार इस संबंध में प्रशासन को शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

निवासियों ने मांग की है कि टॉकीज़ एरिया में अवैध शराबखोरी और हुड़दंग पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा पुलिस की नियमित गश्त बढ़ाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88