नरसिंहपुर की 52 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, वारदात के बाद से पति फरार

नरसिंहपुर जबलपुर दर्पण । नरसिंहपुर कोतवाली थाना अंतर्गत गांधी वार्ड के चरहाई के पास एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस ने सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना का खुलासा बीते मंगलवार की रात करीब 11 बजे लता सोनी पति मनोज सोनी उम्र 52 के शव रूप में हुई। मृतिका का शव घर के बेडरूम में खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलने कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आज कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। वहीं एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने मीडिया को बताया कि घटना के समय घर में मौजूद महिला का पति मनोज सोनी वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घर से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को स्ट्रांग क्लू मिला है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मनोज सोनी के मिलने के बाद ही हत्या के कारणों का और आरोपियों का खुलासा हो पाएगा।।



