जिला स्तरीय युवा दायित्व बोध कार्यशाला संपन्न

जबलपुर दर्पण। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वाधान में चलाए जा रहे युवा जागृति अभियान के तहत जिला स्तरीय दायित्वबोध कार्यशाला का आयोजन आज गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में किया गया ! जिसमें जबलपुर जिले से 250 से अधिक 18 साल से 35 साल के युवाओं ने भाग लिया , शांतिकुंज , हरिद्वार से पधारे हुए युवा प्रकोष्ठ के संयोजक श्री आशीष सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । श्री आशीष सिंह द्वारा बताया गया कि आज का युवा भटका हुआ है उसे उसका आत्मबोध करने की अत्यंत आवश्यकता है। आज के समय में कम्युनिकेशन के साधन बहुत ज्यादा होने के बावजूद भी व्यक्तियों के बीच में कम्युनिकेशन गैप है, मरीजों के लिए बहुत से अस्पताल एवं उपकरण होने के बावजूद भी आज आदमी स्वस्थ नहीं है। सारे संसार में एक से एक हथियार होने के बावजूद भी शांति नहीं है । एक देश दूसरे देश के खून के प्यासे बने हुए हैं। यह सब इसलिए है कि आदमी भटका हुआ है, उसे सन्मार्ग का रास्ता समझ नहीं आ रहा , जिस दिन व्यक्ति समझ जाता है। उसी दिन उसका अभ्युदय हो जाता है और उसी दिन से वह युवा देश को नई दिशा की ओर ले जाता है, आज के युवाओं को आत्मबोध करने की आवश्यकता है , जिससे वह अपने को पहचाने और हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए इस राष्ट्र को सही दिशा में ले जाना का कार्य करे ।
वॉइस ऑफ प्रज्ञा टीम की श्रीमती दीप्ति मिश्रा, ममता चोरे श्रीमती शारदा राय, संध्या बर्मन देव प्रभाकर बर्मन, सौरभ एवं उनकी टीम के द्वारा वंदना गीत एवं युवा जागरण गीत प्रस्तुत किए गए।
जबलपुर निवासी कौन बनेगा करोड़पति की विनर वर्षा सरावगी के द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के महत्वपूर्ण सूत्र बताएं गये, उन्होंने कहा कि युवा लगन और निष्ठा से कोई भी कार्य करें सफलता निश्चित ही उनके कदम चूमेगी और श्री मोहन चक्रवैश्य के द्वारा युवाओं से उनके जीवन के बारे में युवा संवाद कार्यक्रम के तहत प्रश्न और उनके समाधान दिए गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री आशुतोष कटारे ,रवि चौकसे, पुष्पेंद्र कोष्टा, मनीष कस्तूरे, विनय कोष्टा, रत्नेश राय, डॉ. श्रीपाल चौहान, सुनील मालवी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रमुख ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ श्री बी.बी. शर्मा द्वारा पधारे हुए सभी युवाओं को धन्यवाद ज्ञापित गया एवं गायत्री महामंत्र को जीवन में अपनाते हुए अपना जीवन को सफल बनाने की उन्होंने सभी से अपील की।


