एमएलबी ग्राउंड में 21 से 23 मार्च तक भव्य भक्ति गरबा महोत्सव भजन-गरबा में रंगेगी संस्कारधानी

जबलपुर दर्पण । एमएलबी ग्राउंड में 21, 22 और 23 मार्च को भव्य भक्ति गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन ट्रिपल एम एंटरप्राइजेज एवं एसजी इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में होगा। आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम माता रानी की भक्ति और आराधना को समर्पित रहेगा। महोत्सव के दौरान भजन, दुर्गा चालीसा और गरबा के माध्यम से माता रानी की आराधना करेंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें शहर के श्रोता, कलाकार और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन के दौरान माता रानी के भजनों पर गरबा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और अन्य विशेष आकर्षण भी रखे गए हैं। साथ ही प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। आयोजन समिति ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
संचालक मंडल में प्रमुख रूप से शामिल हैं: सुरेंद्र गुजराल, मनीषा गुप्ता, रुचि अग्रवाल, शिखा श्रीवास्तव, अंकित सेन (माउंटेन मैन) तथा मारी भाई (सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर) शामिल रहे।



