सिलौंडी शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ।
प्राचार्य डॉ रतिराम अहिरवार ने बताया 12 उत्तीर्ण/पूरक छात्र छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालयीन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो रही है ।
उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रदेश के समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों एवं एनसीटीई पाठ्यक्रम संचालित करने वाले महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से 30 जून 2026 तक संचालित की जाएगी ।
विद्यार्थियों के लिए, प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए इस वर्ष भी इसे तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसमें दो केंद्रीकृत चरण एवं एक CLC (कॉलेज लेवल काउंसलिंग) चरण सम्मिलित रहेगा । विद्यार्थी मोबाइल ऐप (ePravesh) एवं ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे । विशेष बात यह है कि इस सत्र से विद्यार्थी आज से ही ePravesh ऐप के माध्यम से पंजीयन प्रारंभ कर सकते हैं, जबकि विकल्प चयन 1 मई से प्रारंभ होगा ।
विद्यार्थियों के लिए प्रवेश को अधिक सुलभ बनाने के लिए, पंजीयन शुल्क NCTE एवं परंपरागत पाठ्यक्रमों के लिए ₹100 निर्धारित किया गया है । पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोर्टल शुल्क पूर्णतः समाप्त रहेगा । प्रथम चरण में छात्राओं से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा द्वितीय चरण से सभी विद्यार्थियों के लिए पंजीयन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है। साथ ही
ऐसे विद्यार्थी जो स्वयं पंजीयन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी * में सहायता केंद्र हेल्प सेंट स्थापित किए गए हैं, जहाँ *निःशुल्क पंजीयन सुविधा उपलब्ध रहेगी । विद्यार्थियों की सहायता के लिए कॉलेज द्वारा हेल्पलाइन,हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं जो कि कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेंगे ।
विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए, प्रथम आवंटन सूची 20 मई 2026 को जारी होगी ।



