उमरिया दर्पण

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर उमरियापान में भव्य जश्न, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ मनाई खुशी

सतीश चौरसिया उमरियापान । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उमरियापान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्साह के साथ जश्न मनाया । नगर के हृदय स्थल विजय स्तंभ झंडा चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की ।
जैसे ही चुनाव परिणामों में भाजपा की बढ़त और जीत की खबरें सामने आईं, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी । भारत माता की जय तथा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए । माहौल पूरी तरह से उत्सवमय हो गया ।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और अपनी खुशी साझा की । कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों, संगठन की मेहनत और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88