आगा दरगाह मे उर्स आज से

जबलपुर दर्पण। आगा चौक स्तिथ हजरत किब्ला मिर्जा आगा मोहम्मद चिश्ती नियाज़ी निजामी रहमतुल्ला अलैह के उर्स शरीफ का आगाज आज मंगलवार से हो रहा है। रात्रि 10 बजे महफिले मिलाद शरीफ एहतेमाम किया जाएगा। जिसके बाद महफिले सिमा का एहतेमाम किया जाएगा जिसमे दरबारी क़व्वाल अपने सूफियाना कलाम पेश करेंगे। गौरतलब है उर्स के दौरान अकीदतमंद दरगाह शरीफ मे नजरों न्याज़ पेश करने पहुंचने लगे है । दरगाह शरीफ मे इस मौेके ओर आकर्षक विधुत साज सज्जा की गई है।
चादर व संदल पोशी – 22 मई बुधवार को अपरान्ह 3 बजे आगा चौक से अपनी शान और शौकत के साथ चादर संदल जुलूस निकलेगा। जो रानीताल बारादरी होते हुए आगा दरगाह पहुंचेगा जहाँ परंपरानुसार मजार शरीफ पर चादर पोशी व संदल पोशी की जाएगी एवं रात्रि 10 बजे महफिले सिमा का आयोजन किया जाएगा । मुतवल्ली सैयद लियाकत अली , गुलाम अली घी वाला , सेकेट्री रफीक खान, सैयद साबिर अली आदि ने अक़ीदत से उर्स शरीफ मे शिरकत फरमाकर फैजयाब होने की गुजारिश की है।



