एनएच 12 किसरोद रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने टेंट कर्मचारी की बाइक को मारी टक्कर:मौके पर ही थमी युवक की सांसे

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। शहपुरा थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार राजेश पटैल ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि उसका टेण्ट हाउस का कार्य है उसमें कर्मचारी लगे है। ग्राम सहजपुर तथा शहपुरा के दुर्गा पंडाल में उसका टेंट तथा डीेजे लगा है जिसकी देखभाल रीतेश उर्फ छोटू करता है। देर रात सहजपुर दुर्गा पंडाल का काम देखकर रात लगभग 2-30 बजे शहपुरा अपनी बाईक से निकला था सुबह उसे सूचना मिली कि रीतेश का ग्राम किसरोद जबलपुर भोपाल एनएच 12 रोड पर एक्सीडेण्ट हो गया है वह मौके पर पहुचकर देखा रीतेश उर्फ छोटू पटैल का शव रोड किनारे झाड़ियों में पड़ा था वहीं पर मोटर सायकल भी छतिग्रस्त हालत में पड़ी थी कोई अज्ञात वाहन चालक तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुये रीतेश उर्फ छोटू पटेल की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे आई चोटों के कारण छोटू की दर्दनाक मौत हो गई है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



