मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

मण्डला। राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष महताब राय को प्रदेश अध्यक्ष सुदीप श्रीवास्तव ने अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा देने के साथ ही प्रदेश की समस्त इकाईयों को भंग कर दिया है। उन्होंने इस बात की सूचना प्रदेश के समस्त पदाधिकारी व जिला इकाईयों के सदस्यों को भी दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।