आगामी रक्षाबंधन व अन्य त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की गई बैठक

अनूपपुर। जैतहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आगामी रक्षाबंधन व बकरीद को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना काल को मध्य मद्देनजर रखते हुए की गई थाना जैतहरी में बैठक जिसमें आगामी त्योहारों को लेकर की गई चर्चा चर्चा में यह हुआ कि किसी भी प्रकार के बड़े कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे व भीड़ भी एकत्रित नहीं किया जायेगा अधिकतम पांच व्यक्ति से ज्यादा एक जगह पर एकत्रित नहीं होंगे सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखें बैठक में उपस्थित रहे तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया थाना प्रभारी हरिशंकर शुक्ला व प्रदीप जैन जी वरिष्ठ पत्रकार बेटी गुप्ता,हेतराम वर्मा, विकास ताम्रकार, अमित गुप्ता व अन्य पत्रकार का सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



