73वें वार्षिक निरंकारी संत समागम मे सद्गुरु माता के अमृत रूपी आशीर्वाद 5 आज से

सिवनी/खैरा पलारी। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अमृत रूपी आशीर्वाद के रूप में 73वें वार्षिक संत समागम विश्व की परिस्थितियों को देखते हुए वर्चुअल रूप में आयोजित किया जा रहा है जिस का भव्य शुभारंभ 5 दिसंबर शनिवार आज से होने जा रहा है यह तीन दिवसीय समागम होगा यह संत समागम अंतरराष्ट्रीय होता है जिसमें देश विदेश के सभी संत महात्मा सतगुरु माता जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं
73वें वार्षिक संत समागम की संपूर्ण तैयारी हो चुकी है एवं समागम की तैयारी सरकार द्वारा जारी किए सभी दिशा निर्देशों का ध्यान रखकर की गई इस समागम में मुख्य विषय स्थिरता पर आधारित गीत, कविताएं वाह विचारों को रिकॉर्डिंग के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
समागम का प्रारंभ आज 5, दिसंबर को शाम04:30 से होगा
जिसमें सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज मानवता के नाम पर संदेश प्रेषित करेंगे समागम का प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर शाम04:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तथा संस्कार टीवी चैनल पर 05:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रसारित किया जाएगा 6 दिसंबर व 7 दिसंबर को भी आगामी प्रसारण इसी समय होगा।
जिसने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अपने अमृत रूपी प्रवचनो द्वारा दिव्य आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
राजकुमार ठाकुर सिवनी एमपी संवाददाता



