भाजपा मंडल शाहपुर में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

डिंडौरी/शाहपुर दर्पण। जिले में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान एवं जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष सुशील राय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तैलीय चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया,जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। बताया गया कि मंडल की लगभग सभी ग्राम पंचायतों में टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों को दिये गए संबोधन को सुनाया एवं दिखाया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के नौ करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये की सम्मान निधि से हस्तांतरण एक किल्क के साथ किया गया बाद में किसान भाई बहनों से बातचीत भी वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुड़िया कला , चोरा माल ,मुडिया खुर्द सहित सभी पंचायतों में कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुशील राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर , शंकर लाल नामदेव , नारायण चौबे ,अनुराग गुप्ता ,राजेन्द्र तंतवाय, लकी रजक ,राजेश ठाकुर ,जिया लाल झारिया , राजू शर्मा ,छतर सिंह मरावी ,राजकिशोर शुक्ला, नेमी साहू, धर्मेंद्र साहू, राजकुमार ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



