घरेलू गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेस कमेटी ने जताया विरोध

डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। घरेलू गैस के बढ़ते दाम के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के आदेश अनुसार आज डिंडौरी जिला महिला कांग्रेस द्वारा घरेलु गैस सिलिंडरों के बढ़ते दामों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार ने लगातार कोरोना महामारी के संकट में जनता को घरेलू रसोई गैस पर लगने वाले करों में कमी कर राहत देने की बजय केन्द्र सरकार व राज्य सरकार ने इस संकट काल मे रसोई गैस के दामों में लगातार इजाफा कर रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं परेशान है। विरोध प्रदर्शन कर रही महिला अपने साथ गैस का सिलेंडर भी रखी हुई थी, हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए जा रहे थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कमेटी के संतोषी साहू, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष,गाड़ासरई लक्ष्मी बाई ठाकुर, किरन बाई, बैजयंती बाई, रूकमणि बाई, कौशिल्या बाई ,रामईया बाई ,मैना बाई, कला बाई ,कलिंदिया बाई सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता महिलाएं मौजूद रही।



