मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

माहिष्मति नागरिक बैंक के अध्यक्ष बने प्रदीप खरबंदा

मंडला । गत दिवस माहिष्मति नागरिक सहकारी बैंक मंडला के संचालक मंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में बैंक के अध्यक्ष अनूप जायसवाल के अचानक निधन हो जाने के कारण उपाध्यक्ष प्रदीप खरबंदा को अध्यक्ष पद पर निर्वहन करने का प्रस्ताव बैंक के महाप्रबंधक ए आर पटेल ने प्रस्तुत किया। इस प्रस्ताव का समर्थन  संचालक अनूप बासल एवं अन्य संचालकों ने किया। प्रदीप खरबंदा ने भारी मन से बैंक के अध्यक्ष पद को ग्रहण करते हुए कहा कि स्वर्गीय अनूप जायसवाल का स्थान लेना संभव नहीं है किंतु बैंक की औपचारिकताओं को निभाना भी आवश्यक है। गत 9 वर्षों से श्री जायसवाल ने बड़ी ही कुशलता से अपने पद का निर्वहन करते हुए इस बैंक की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया। साथी नव पदासीन अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा ने अपने संचालकों तथा बैंक स्टाफ के सहयोग से बैंक हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बैंक महाप्रबंधक ए आर पटेल, समस्त बैंक स्टाफ तथा बैंक के संचालक डॉ नागेंद्रनाथ मोदी, अनूप बासल, महेंद्र सिहारे, दीपक सोनी, दिलीप चौरसिया, श्रीमती प्रीतिकिरण चौरसिया उपस्थित थे। सभा ने वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप खरबंदा को बैंक के हित में सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही बैंक के एजेंडे के अनुसार प्रस्ताव पारित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88