अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान

अनूपपुर से विकास ताम्रकार। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम0एल0सोलंकी के द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे निरन्तर अभियान के अंतर्गत नषे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यावाही करने हेतु अति0पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन को निर्देषित किया गया था। अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्वारा इस संबंध में विषेष टीम गठित की गई, जिसके द्वारा सूचना संकलित कर एवं वैज्ञानिक तकनीक द्वारा जानकारी एकत्र की गई। जानकारी के अनुसार टीम द्वारा सौदेबाजी के माध्यम से आरोपी तक पहुंच कर 70 नग ONEREX एवं 20 पत्ता (200 नग) Nitracare (एन10) टेबलेट जो अवैध रुप से लाया जा रहा था, के साथ आरोपी सत्या पटेल निवासी मेडियारास को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं ड्रग नियंत्रण अधिनियम की धारा 5/13 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कारोबार के संबंध में आरोपी से और पूछताछ की जा रही है। नषे के विरुद्ध की गई इस प्रभावी कार्यवाही से नषे के कारोबार में अंकुष लगेगा।
सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री एम0एल0 सोलंकी के निर्देषन, अति0 पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अभिषेक राजन के मार्गदर्षन एवं एसडीओपी अनूपपुर सुश्री कीर्ति बघेल के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम तथा सउनि सुरेष अहिरवार थाना कोतवाली, सायबर सेल प्रभारी आर0 396 राजेन्द्र प्रसाद अहिरवार, प्र0आर0 116 प्रभात मिश्रा, आर0 पंकज मिश्रा एवं आर0 रवि सोनकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88