भारतीय जनता मजदूर संघ मॉडलिंग के क्षेत्र में करेगा 500 करोड़ खर्च

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता मजदूर संघ के सिने आर्ट्स एंड वर्कर्स फोरम के तत्वावधान में अमरोहा में पत्रकार वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शांत प्रकाश जाटव ने कहा की सिने आर्ट्स एंड वर्कर्स फोरम देशभर में नौजवान कलाकारों को मॉडलिंग की दुनिया में आगे बढ़ाने में सहयोग करेगा। इस कार्य के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ द्वारा 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना में देशभर में प्रतिभाशाली कलाकारों के पोर्टफोलियो बनाए जाएंगे जोकि बाजार में सामान्य रूप से 30 से 50 हजार में बनते हैं यह सभी पोर्टफोलियो भारतीय जनता मजदूर संघ का परिकल्प सिने आर्ट्स एंड वर्कर फोरम मुफ्त में बनाने का कार्य करेगा। बहुत बड़ा वर्ग जिनमें कलाकार बनने की क्षमता होती है वह आर्थिक कारणों से कलाकार नहीं बन पाते हैं उनकी मदद हम करेंगे। इस कार्य को करने की जिम्मेदारी एल ए मॉडलिंग एन्ड एक्टिंग अकादमी को सौंपी गई है जो पोर्टफोलियो बनाने के साथ-साथ 100 फैशन शो आयोजन और 100 लघु फिल्म निर्माण पर 2023 तक कार्य करेगी। सिने नगरी महाराष्ट्र से कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंची सुदीप्ति सिंह ने कहा की यह योजना उन गरीब बच्चों को भविष्य बनाने का एक सुनहरा अवसर देगी जो बच्चे धन के अभाव में फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने से रह जाते हैं। एडवोकेट अली रफी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता मजदूर संघ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रहे उन्होंने बाल कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उक्त कार्य की सराहना की उन्होंने कहा कि हम कंधे से कंधा मिलाकर देश में इस कार्य को करने का संकल्प लेते हैं
उत्तर प्रदेश सिने आर्ट्स एंड वर्कस फोरम के अध्यक्ष रजत सक्सेना जो फिल्म प्रोडक्शन और डायरेक्शन से जुड़े हुए हैं मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री जीशान कुरैशी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रेनू मंसूरी, फाजिल कुरेशी, संदीप रायजादा, जिलाध्यक्ष साकिर तुर्क, इरशाद सैफी, रिहान खान, सैयद आरिफ, मियां शहजाद सैफी, पप्पू सैफी, गुड्डू सैफी, बीके पांडे, नौबत सिंह, डॉक्टर मशहूर रौनक सलमानी, इकबाल खान, सादिक सैफी, सरिता सैनी आदि उपस्थित रहे।



