सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक

डिंडोरी जबलपुर दर्पण न्यूज। पिछले दिनों सोमवार को डिंडौरी जिले में नर्मदा जंयती का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाएगा,नर्मदा जयंती में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे। कलेक्टर रत्नाकर झा ने नर्मदा जयंती का पर्व जिले में सफलतापूर्वक संचालित हो इसके लिए जिला शांति समिति की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, जिला भाजपा महामंत्री राजेन्द्र पाठक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष महेश पाराशर, रेवा पाण्डेय, मो. हाॅजी इकबाल, जयसिंह मरावी, हरेन्द्र मार्काे, पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अपर कलेक्टर मिनिषा भगवती पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, एसडीएम डिंडौरी महेश मण्डलोई, एसडीएम शहपुरा अंजू अरूण विष्वकर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।



