बालाघाट दर्पणमध्य प्रदेश
सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार को 15 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर
किरनापुर तहसील के ग्राम पारडी के निवासी बालक प्रवीण हुमने की 27 नवंबर 2019 को मोटर साईकिल क्रमांक एमएच-36-आईसी-0387 से हुई दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने राज्य शासन के सामाजिक सुरक्षा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत मृतक बालक के वारिस पिता महेन्द्र हुमने को 15 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है। कलेक्ट्रेट की वित्त शाखा के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे कोषालय में देयक प्रस्तुत कर महेन्द्र हुमने के बैंक खाते में ई-पेमेंट से शीघ्र 15 हजार रुपये की सहायता राशि जमा करायें



