कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

लगातार घटता जा रहा देवलिया जलाशय का पानी

रीठी में जल्दी गहरा सकता है जल संकट, प्रशासन उदासीन 

कटनी/रीठीदर्पण। रीठी जनपद मुख्यालय का देवलिया जलाशय इन दिनो सूखता जा रहा है। जलस्तर एकदम घट रहा है। जानकारी देते हुए ग्रामीणो ने बताया कि ग्राम पंचायत घनिया के राजस्व क्षेत्र में बना रीठी का देवलिया जलाशय (डेम) का जलस्तर घटता जा रहा है। जिससे लोगों के सामने जल्दी ही जल संकट की समस्या गहराने लगेगी। बताया गया कि डेम के आसपास खेती कर रहे लोगो द्वारा डेम का पानी सिंचाई के उपयोग जमकर किया गया है। जिसके चलते डेम का जल स्तर घट गया है। देखा गया कि पानी पीचिंग के नीचे सरक गया है। लगभग आठ से दस फिट नीचे चला गया है पानी। ग्रामीणो ने बिना अनुमति खेतों की सिंचाई कर रहे लोगो पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page