दमोह दर्पणमध्य प्रदेश
डियूटी के दौरान आरक्षक बिगड़ी की तबियत, अस्पताल में मृत घोषित

नगर हटा में सुबह उस वक्त हटा पुलिस अमले एवं इलाके में हड़कम्प का माहौल हो गया। जब डयूटी पर तैनात एक सैनिक की अचानक तबियत खराब हुई और वह अचेत होकर गिर गया। जिसे आनन फानन में इलाज हेतु हटा सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन प्रारंभिक जांच परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हटा थाना में तैनात सैनिक 123 रामेश्वर मुंडा नगर में बनाई गई अस्थाई जेल में ड्यूटी कर रहे थे, इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अमला सिविल अस्पताल पहुंचा गया। जहाँ मर्ग कायम कर सैनिक के शव का पीएम कराने उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



