गोंडी देवालय पर फहराया सतरंगी झंडा

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ज्वाप जमुनिया में गोंडी देवालय पर गोंडी धर्माचार्यो के द्वारा दिनांक 06-10-22 दिन गुरुवार को दोपहर 1 बजे गोंडी धर्म संस्कृति से पूजन अर्चना कर सतरंगी झंडा फ़हराया गया झंडा फहराने में अनेक ग्रामीणों की उपस्थिती सरहनीय रही उपस्थिती में मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन पाटन के पद अधिकारी एवं बबलू मारवी, भुमका संतो ,धुर्वे सीताराम पंडा,भगवान दास (पप्पू),जगदीस इरपचा, रामसिंह, राहुल सिंह उरैति, राहुल सिंह इर्किरा, अरविंद धुर्वे, बेड़ी लाल, छोटे लाल, केशरी धुर्वे, अमर सिंह, रघुवीर सिंह, रवि सिंह, रामसहाय, सुशील, गिरवर, बडडू, सरोज बाई, वारो बाई, आदि मौजूद रहे।



