संग्राम सागर तालाब को आकर्षक व मनोहारी बनाने कार्य योजना करे तैयार:राकेश सिंह

जबलपुर दर्पण/नगर संवाददाता। जबलपुर शहर के मध्य स्थित ऐतेहासिक संग्राम सागर तालाब और उद्यान का निरीक्षण करने साँसद राकेश सिंह संग्राम सागर पहुँचे साथ ही जिला कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी,नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ,स्मार्ट सिटी सीईओ निधि राजपूत एवँ अन्य अधिकारियों ने भी संग्राम सागर में हुए विकास कार्यो को देखा साथ ही इसे अधिक आकर्षक और मनोहारी स्थल बनाए जाने हेतु चर्चा की,जबलपुर के 52 ताल-तलैयों में से एक संग्राम सागर तालाब जिसे गौंड काल में राजा संग्राम सागर ने बनवाया था और ब्रिटिश काल में इसे जबलपुर का एयर कंडीशनर भी कहा जाता था यह स्थल चारो ओर से पहाड़ियों से घिरे होने के कारण अत्यंत रमणीक स्थल है इसी के मद्दे नजर इसे पर्यटन के मेगा सर्किट में शामिल कराया था पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने बनाई गई परियोजना के अनुरूप म.प्र.पर्यटन विकास निगम,साँसद निधि एवँ नगर निगम द्वारा इसका विकास और सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया था। अभी इसे और आकर्षक और मनोहारी बनाने के लिए इसके सौंदर्यकरण हेतु कार्य कराया जाना आवश्यक है और जिला प्रशासन और नगर निगम मिलकर इस दिशा में कार्य करे तो आने वाले समय मे सबसे सुंदर पर्यटन स्थल शहर को मिलेगा। इसके मुख्य गेट को आकर्षक बनाया जाए साथ ही यहाँ कैफेटेरिया आदि का निर्माण भी किया जाय साथ ही बच्चो के लिए झूले इत्यादि लगाये जाय,प्रतिदिन वॉक करने वालो के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए और आकर्षक लाइट भी यहां लगाई जाए ताकि शाम के समय भी यहां पर्यटक आ सके। श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान संग्राम सागर उद्यान की साफ सफाई व्यवस्था,सुरक्षा व्यवस्था को भी सुचारू बनाने के निर्देश दिए।



