शाहपुर मुख्य बस स्टैंड पर अवैध ऑटो वाहनों की धमाचौकड़ी, थाना परिसर के सामने भी लगा रहता है जमावड़ा


जबलपुर दर्पण डिंडौरी। जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी ,दूर ग्राम शाहपुर में अन्यंत्र मार्गों पर संचालित होने वाले ऑटो वाहनों का जबलपुर अमरकंटक हाइवे मुख्य बस स्टैंड में लंबे समय से सड़क के दोनों ओर जमावड़ा लगा रहता है जिसके चलते आय दिन जाम की स्थिति के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ऑटो वाहन चालक अपने वाहनों को बेतरतीब ढंग से मुख्य मार्ग के दोनों ओर खड़ा रखते है जिससे आम राहगीर सहित दो पहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है सवारियां बैठालने के फेर में आय दिन इनके बीच विवाद की स्थिति निर्मित होना आम बात हो गई है विश्वनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार शाहपुर से डिंडौरी एवं अन्यंत्र मार्गों पर संचालित होने वाले ज्यादातर ऑटो वाहन बगैर बीमा फिटनिस के साथ धड़ल्ले से ओव्हर लोड़ जिला मुख्यालय तक फर्राटे भरते है जिन्हें बगैर लाइसेंस नाबालिग चालक दौड़ाते है जिससे आय दिन चेकिंग के नाम चालानी कार्यवाही करने वाले पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े होते है।



