डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट परिसर में रोटरी क्लब के ऑक्सीजन बैंक का कलेक्टर ने उद्घाटन

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कोरोना की संभावित तीसरी लहर में जिले में ऑक्सीजन की किल्लत न हो इसको लेकर रोटरी क्लब अनंता ने भी अनुकरणीय पहल शुरू की है। जिसकी शुरुआत सोमवार को कलेक्टर रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में रोटरी क्लब के ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ किया। पहले चरण में रोटरी क्लब ने पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए पहल शुरू की है। बताया गया कि रोटरी क्लब ने ऑक्सीजन बैंक की स्थापना पूर्व रोटरी डीजी व राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के सहयोग से शुरू किया है। शुभारंभ के दौरान कलेक्टर ने रोटरी क्लब की पहल को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि रोटरी क्लब सामाजिक क्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य कर रहा है, जिससे सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने में प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रोटरी क्लब अविनाश छाबड़ा ने बताया कि क्लब द्वारा कोरोना काल में मानव हितार्थ लगातार कार्य किए गए, जहां मास्क,सेनेटाइजर वितरण के साथ वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता और जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का कार्य क्लब द्वारा किया गया है। पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि शीघ्र रोटरी क्लब द्वारा राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के सहयोग से एक एंबुलेंस जिला अस्पताल को देने जा रहे हैं। रोटरी क्लब के संरक्षक आशीष शुक्ला ने सामाजिक क्षेत्र में रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों के साथ ऑक्सीजन बैंक के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

शुभारंभ कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी-कलेक्ट्रेट परिसर में ऑक्सीजन बैंक शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर रत्नाकर झा,जिला पंचायत सीईओ अरुण विश्वकर्मा,एसडीएम शहपुरा अंजू अरुण विश्वकर्मा , एसडीएम डिंडौरी महेश मंडलोई, जिला शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा सहित रोटरी क्लब के संरक्षक आशीष शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा, रोटरी क्लब अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, सचिव राकेश अवधिया, कोषाध्यक्ष बलराम तिवारी, रोटेरियन अनिल अवधिया,शरद छावड़ा,राजेश साहू,राजेन्द्र परमार,सुरेंद्र बर्मन,राजेश पांडे,दशरथ राठौर,हरि छेतीजा सहित जिला मुख्यालय के पत्रकारगण ,गणमान्य नागरिक व अन्य जन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88