बॉलीवुड दर्पण

कंगना रनौत उर्फ ​​तेजस गिल बनीं लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला

मुंबई। कंगना रनौत स्टारर तेजस इस फ्राइडे सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में एक्ट्रेस फिल्म में मौजूद देशभक्ति के जुनून का जश्न मनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती, जिसके लिए उन्हें अलग -अलग प्लेटफॉर्म पर उन्हें देखा जा रहा है। दशहरा 2023 के अवसर पर, कंगना रनौत ने दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला में हिस्सा लिया, इस प्रतिष्ठित समारोह को ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित किया गया था, जहाँ एक्ट्रेस को अपने हाथों से रावण दहन करने का सम्मान मिला।

कंगना को दिल्ली के लाल किला के इतिहासिक मैदान में होने वाले सबसे बड़े रामलीला में रावण दहन करते हुए दिखाया। लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा अयोजित इस शानदार उत्सव में एक्ट्रेस के अलावा वहां सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद थे। इसके अलावा, कंगना दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाले लव कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को जय श्री राम नाम जपते हुए देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88