महिला प्रशिक्षणार्थियों को दिया गया जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर का प्रशिक्षण

सिवनी जबलपुर दर्पण । सिवनी में 02 अगस्त से 05 सितम्बर 2025 तक 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आजीविका मिशन सिवनी के सभी ब्लॉकों से 35 महिला प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन डीएसटी श्रीमती रजनी यादव द्वारा किया गया।05 सितम्बर को प्रशिक्षण का मूल्यांकन मूल्यांकन अधिकारी प्रदीप कुमार नामदेव एवं श्रीमती निर्मला नागपुरे द्वारा किया गया। इसी अवसर पर समापन एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।कार्यक्रम में एसबीआई एलडीएम प्रवीण कुमार दिसोरिया, एनआरएलएम से डीपीएम संजय रस्तोगी एवं एफएलसीसी राजेंद्र सदाफल उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सेंट आर-सेटी के डायरेक्टर कुलदीप सिंह, संकाय सदस्य, स्टाफ व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।विशेष पेंशन शिविर का आयोजन 8 से 15 सितम्बर तकसिवनी 6 सितंबर 25/ जिला पेंशन अधिकारी कार्यालय सिवनी द्वारा पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष पेंशन शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 08 सितम्बर 2025 से 15 सितम्बर 2025 तक पेंशन कार्यालय सिवनी में आयोजित होगा।इस शिविर में दिनांक 31 मार्च 2025 की स्थिति में लंबित सभी पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाएगा। शिविर अवधि में संबंधित शाखा प्रबंधक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं अधिकारी उपस्थित रहकर पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।जिला पेंशन अधिकारी ने बताया कि विशेष पेंशन शिविर का उद्देश्य पात्र पेंशनधारियों को समय पर लाभान्वित करना एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करना है।



