गुर्राकर देखने से मना करने पर 35 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जहीर अहमद अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी कसाई मंडी ने घमापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह हलवाई का काम करता है रात लगभग 11 बजे कसाई मंडी कब्रिस्तान गेट नम्बर 1 के सामने खड़ा था तभी रंगा चौधरी का लड़का उसे घूरकर देखने लगा. उसने कहा कि ऐसे क्यों देख रहे हो हमको तो गाली गलौज करने लगा था।
उसने गालियां देने से मना किया तो रंगा चौधरी के लड़के ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर दाहिने हाथ दाहिने जांघ एवं वायें पैर की ऐड़ी में चोटें पहुँचा दीं तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। रिपोर्ट पर धारा 294, 324, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।



