डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

जांच में दोषी पाये जाने के बाद रोजगार सहायाक की सेवा समाप्त

मनरेगा सहित अन्य शासकीय निर्माण में की गई थी अनियमितताएं।

डिण्डौरी दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छांटा में मनरेगा सहित अन्य शासकीय निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया था,छांटा के ग्रामीणों के द्वारा ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच ,रोजगार सहायक सचिव के ऊपर भ्रष्टाचार करने का गम्भीर आरोप लगाकर आय दिन शिकायत कर रहे थे, इतना ही नहीं बल्कि डिण्डौरी समनापुर मुख्य मार्ग में चका जाम के बाद मौके में उच्च अधिकारियों से जांच एवं कार्यवाही का आश्वासन दिया गया था। गठित जांच टीम के द्वारा ग्राम पंचायत छाटां में पदस्थ ज्ञानदास चंदेल ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा कार्य में लापरवाही पाया गया हैं, जो इस प्रकार से सुहागा बाई के प्रधानमंत्री आवास के जांच में कच्चा मकान को पूर्ण बता कर राशि आहरण करना सहित प्रधानमंत्री आवास में कृष्ण कुमार का मौका स्थल पर आवास नहीं बना और दो किस्त का भुगतान कराना पाया गया इसी तरह मनरेगा अंतर्गत श्रमिक लाली बाई पिता के ठिगरू के मृत्यु के पश्चात भी हाजिरी दर्ज करना, कपिलधारा कूप निर्माण हितग्राही शीतल सिंह को कपिलधारा योजना का दो बार लाभ देने संबंधी अन्य भ्रष्टाचार किया गया , इसी तरह ग्राम पंचायत भवन के निरीक्षण में ग्राम पंचायत कार्यालय बंद पाया गया साथ ही बोल्डर चेक डैम में श्रमिक संदीप को अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी मस्टर रोल में हाजिरी दर्ज करने पाया गया। ग्राम पंचायत वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन शिकायत दर्ज हैं, परंतु शिकायतों को संतुष्टि से बंद कराने में भी इनके द्वारा रुचि नहीं ली जा रही थी।

रोजगार सहायक ने पद का किया जमकर दुरुपयोग।

जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक में ज्ञानदास अनुपस्थित रहते थे, जिससे योजनाओं की प्रगति बाधित हैं, इस प्रकार से ग्राम रोजगार सहायक अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अनियमितता तथा स्वेच्छरिता करने के कारण ज्ञानदास चंदेल का पद में बने रहना शासन हित में नहीं हैं, निम्न बिंदु में दोषी पाये जाने के बाद जनपद पंचायत समनापुर के द्वारा दिनांक एक दिसंबर 2020 को ज्ञानचंद चंदेल ग्राम रोजगार सहायक का ग्राम पंचायत की संविदा समाप्त करते हुए पद से पृथक किया गया हैं, और पद से पृथक कर सबंधी को प्रतिलिपि भेजकर कार्यवाही से आवगत कराया गया हैं जो इस प्रकार से हैं। आयुक्त मध्यप्रदेश रोजगार गारंटी परिषद भोपाल, आयुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर ,कलेक्टर सह कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी रोजगार स्कीम जिला डिंडोरी ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अतिरिक्त कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी जिला पंचायत डिंडोरी, सरपंच सचिव ग्राम पंचायत ज्ञानदास चंदेल रोजगार सहायक, स्थापना शाखा मनरेगा जनपद पंचायत की ओर सूचनार्थ किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88