ऑटो चालक द्वारा मारपीट करने पर,पत्नी ने ऑटो चालक को पकड़कर मचाया बबाल

ऑटो चालक द्वारा पीड़ित से माफी मांगने पर हुआ मामला शांत
जबलपुर दर्पण दमोह ब्यूरो। जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले पंलन्दी चौराहे पर महिला के साथ अभद्रता और उसके पति के साथ देर शाम ऑटो चालक के द्वारा मारपीट किए जाने पर महिला के द्वारा आरोपी को धर दबोचे जाने का मामला सामने आया है। जिसके चलते जिला चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर लंबे समय तक वबाल मचा रहा। वहीं कुछ देर बाद ऑटो चालक छूट कर भागने में सफल हुआ। अन्य लोगो के द्वारा ऑटो ले जाने के प्रयास पर महिला ने आरोपी को सामने लाने के लिए आरोपी के साथियों से उलझ पड़ी। वहीं लाख प्रयास के वावजूद ऑटो नही ले जाने दिया सहयोगी ऑटो चालकों के द्वारा आरोपी को बुलाकर महिला के पैर पकड़कर माफी मांगनी पड़ी। वहीं घंटो चला हंगामा माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ



