हरियाली अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर दिखी भक्तों की भीड़

रामघाट लक्ष्मण मड़वा में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

त्रिलोक सिंह चौहान डिंडोरी/सरहरी।जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर रामघाट लक्ष्मण मड़वा नर्मदा तट पर हरियाली अमावस्या पर्व पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नर्मदा तट पर स्नान किया एवं विधि विधान से पूजा किया गया।गौरतलब है कि साल में पड़ने वाले प्रमुख पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर नर्मदा में स्नान करते हैं। मान्यता है कि नर्मदा तट पर विधिविधान से पूजा पाठ करने से घरों में सुख समृद्धि बनी रहती है। आज हरियाली अमावस्या पर गांव के अलावा आसपास गांव से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुरुष सहित महिलाओं ने पहुंचकर नर्मदा तट पर स्नान किया और विधि विधान से पूजा पाठ की गई। हरियाली अमावस्या व तीज-त्योहार के दौरान जिले के अन्य नर्मदा तटों, शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखी गई।



