आप के सदस्य बनाने अभियान जारी

गोवर्धन गुप्ता मैहर।
आम आदमी पार्टी, सतना द्वारा माननीय पंकज सिंह जी(प्रदेश अध्यक्ष)के निर्देशानुसार जिला सतना की ग्रामीण एवं शहरी जनता की समस्याओं की व्यवहारिक समझ के साथ समस्याओं के निराकरण हेतु तत्पर ऊर्जावान, उत्साही नवयुवको,आम जनता द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने और जनता की सेवा करने की तत्परता देखी गई।
सतना जिले की आम जनता के बीच आम आदमी पार्टी सतना जनता की सेवा हेतु दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल जी के स्वच्छ राजनीति के विचारों के साथ नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के चुनाव में पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर निगम महापौर के चुनाव दमखम के साथ लडऩे जा रही हैं।
इसी के तारतम्य कृष्णा भवन ,सेमरिया चौक,सतना मे प्रदेश संगठन सचिव श्री एस.पी.सिंह(स्वतंत्र प्रभार)जी के द्वारा रामविकास कुशवाहा, चिरंजीव लाल,दीपक, प्रद्युमन, नारेन्द्र,पुष्पेंद्र, प्रिन्स,शत्रुधर,राजेश साकेत, जयसिंह, ओमप्रकाश द्विवेदी,लवकुश पाठक, नंदकिशोर पाठक द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता आप टोपी पहन कर ली गई।
सदस्यता अभियान मे जिला अध्यक्ष शहर संजय बंका, जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रशांत पाण्डे,जिला सचिव दीपक बुधौलिया एवं आप कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।



