कांग्रेसियों ने मनाया लोकतंत्र की हत्या का 100 वां दिन काला दिवस के रूप में

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के तत्वाधान में जमकर की नारेबाजी लहराए काले झंडे

पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा धन बल के आधार पर लोकतंत्र की हत्या का प्रपंच मध्यप्रदेश में जो किया गया और सरकार का अपहरण हुआ उसके 30 जून को 100 दिन पूरे होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान के संयोजन में स्थानीय गांधी चौक पर काला दिवस मनाते हुए भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध स्वरूप काले झंडे लहराए कांग्रेसियों का कहना था कि मतदाताओं को भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान द्वारा सरकार बनाने या गिराने का एकमात्र अधिकार मतदाता से भारतीय जनता पार्टी छीनना चाहती है इसी के विरोध स्वरूप लोकतंत्र की हत्या का 100 वां दिन काला दिवस के रूप में सम्पूर्ण प्रदेश में मनाया गया प्रदेश की जनता भाजपा के चाल,चरित्र, चेहरे को अच्छी तरह से जान चुकी है। आने वाले समय में भाजपा को इसका परिणाम भुगतना होगा इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित जनों में विधायक शिवदयाल बागरी, भास्कर देव बुंदेला ,शिवजीत सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शारदा पाठक, रामकिशोरमिश्रा,मुरारीलाल थापक,मनीष मिश्रा ,भरत मिलन पांडे मनीष शर्मा ,दीपचंद अग्रवाल ,सूर्य प्रकाश वर्मा ,डमरू लाल सेन, शहीद खान ,रसीद सौदागर ,रेहान मोहम्मद सरदार सिंह यादव, दीपक तिवारी, वैभव थापक,कदीर खान, सौरभ पटेरिया, ज्योति रमण दिक्षित, अंकित शर्मा ,जुबेर खान ,मिस्टर राइन, अनुराग मिश्रा, रामगोपाल शिवहरे, रामदास जाटव ,अकरम खान ,विमलेश सेन सुरेंद्र सेन राजेंद्र, शिव नारायण ,बाबा शिद्धू मनोज केसरवानी, अमित शर्मा, इरसाद मोहम्मद, जयराम यादव, सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



