मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

अवैध रेत व शराब बिक्री के अपराध को रोकने तत्कालीन कलेक्टर और एसपी ने नही की कार्यवाही

मंडला। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों की ग्राफ को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी ने जिले के तत्कालीन मंडला कलेक्टर को पत्र लिखकर जिले भर में  विगत एक साल से चल रहे अवैध शराब के कारोबार तथा अवैध रेत उत्खनन के विभिन्न स्थानों की जानकारी देते हुए उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया था, साथ ही पुलिस अधीक्षक मंडला को भी उक्त आशय का पत्र प्रेषित किया, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी वर्तमान समय में इन अपराधों में कोई कमी नहीं आई है लिहाजा बीते एक वर्ष में लगातार अवैध रेत उत्खनन शराब एवं अन्य नशे की पदार्थों का खुलेआम विक्रय मंडला जिले में एक आम बात बन कर रह गई है, जिसकी वजह से अनेक तरह के अपराध जन्म लेने लगे हैं और अनेक युवा नशे के गिरफ्त में फसने लगे हैं। मण्डला जिले की लचर कानून व्यवस्था के कारण बीते एक साल में अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है, द्विवेदी ने पुलिस महानिदेशक को जिले के वर्तमान परिस्थिति से  पत्र के माध्यम से अवगत कराया।  विगत दिनों महाराजपुर में देर रात्रि एक युवक की राह चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई घटना को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि जिला पंचायत के कार्यालय के अंदर घुस कर तेज धारदार हथियार से युवक ने जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत आउट सोर्स  महिला कर्मचारी पर जानलेवा हमला किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जिले में अवैध शराब के कारोबार संचालित होने वाले विभिन्न ठिकानों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व महाराजपुर क्षेत्र में  पिछले 1 वर्ष से संचालित शराब के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ था ,फिर भी इन अपराधों में अभी तक कोई रोकथाम नहीं हुई है इन अपराधों को रोकने के लिए जिला अध्यक्ष द्विवेदी ने शराब दुकान के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की थी तथा आम जनता की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और शराब और नशे के विभिन्न अड्डों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आग्रह भी किया था किंतु तत्कालीन कलेक्टर  व आबकारी विभाग ने इस ओर ध्यान दिया नही और पुलिस अधीक्षक भी इस प्रकार के अपराध को रोकने में कोई ठोस कदम नही उठाए। जिले काआबकारी विभाग हमेशा की तरह महुवा  शराब की जप्ती कर लोगों पर छोटी मोटी कारवाही कर  विभाग का दायित्व पूरा कर लेते हैं ,परंतु अवैध शराब का परिवहन, शराब के बड़े कारोबारी हैं उन पर अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं होना पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन की नाकामी साफ दिखाई देती मंडला में अवैध हथियारों को लेकर अपराधी घूमते हैं और बड़े बड़े अपराधो को जन्म दे रहे हैं जिससे आम जनता में डर और भय का वातावरण बना हुआ है मंडला शहर में शराब  बिक्री पर प्रतिबंध होने के बाद भी अवैध शराब की बिक्री, ओर आहता संचालित होना प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है इसी तरह वैध रूप से रेत खदान संचालित नहीं होने के बाद भी अवैध रूप से जिले की अनेक खदानों से रेत का परिवहन होना भी जिला प्रशासन की नाकामी स्पष्ट रूप से दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्विवेदी ने कहां पिछले एक साल से  लगातार मंडला में बढ़ रहे अपराध और अवैध कारोबार का निरंतर बढ़ना मंडला के भविष्य के लिए चिंता का विषय है जिला प्रशासन को अब इन अपराधों को रोकने और जिले की पिछले एक साल से बिगड़ी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाने पड़ेंगे। द्विवेदी ने कहा कि यदि जिला प्रशासन ने तत्काल आवश्यक कदम नहीं उठाया तो उन्हें जनता के सामने  जिम्मेदारी से जवाब देना पड़ेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88