आरटीओ संतोष पाल को सस्पेंड करते हुऐ दर्ज करे मुकदमा : आप

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा और आरटीओ प्रभारी संतोष पाल को सस्पेंड करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। श्री जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग भ्रष्टाचार वसूली करने के लिए इस तरह इस कदर मशहूर है कि अधिकारियों पर किसी भी बात का जरा भी खौफ नहीं खुलेआम वसूली में जुटे हुए आम आदमी परेशान हो चुका 09 दिसंबर ये आर टी ओ प्रभार जबलपुर आर टी ओ संतोष पाल द्वारा एक वाहन चालक को खुलेआम धमकी देते हुए कहते कि नहीं सुधरे तो 100 ग्राम गांजा रखकर जेल भिजवा दूंगा। कुछ दिन पहले सिवनी घंसौर चैक पोस्ट पर खुलेआम वाहन चालकों से वसूली करते हुए वीडियो दिखाया गया। उसके बाद भी भ्रष्ट अधिकारी पर कार्यवाही नही है। खुले आम वाहन चालकों को गांजा रखकर धमकी देना सिविल सेवा का उलंघन है। गांजा रख कर जेल भेजना की धमकी देना मतलब साफ है कि संतोष पाल गांजे की तस्करी कर रहे हैं। संतोष पाल जब से में पदस्थ हुये तब से दलाली की प्रथा और ज्यादा शुरू हो गई। इनके शौक किसी से छुपा नहीं उनकी पारिवारिक वेब सीरीज भी लांच की गई जो वेहद विवादों में रही। वर्तमान सरकार पर इतना दबदबा है कि वह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री के ऊपर भी।
14 साल से रेखा पाल भी जबलपुर में पदस्थ है। कर्मचारी किसी भी विभाग में 3 साल से ज्यादा एक ही विभाग में तैनात नहीं रह सकता लेकिन आरटीओ संतोष पाल की पत्नी रेखा पाल पिछले 14 साल से जबलपुर आर,टी,ओ में ही पदस्थ है। आज तक उनको यहां से कोई हटा नहीं सका।



