आप का जोनल कार्यकर्ता संवाद समेलन हुआ संम्पन्न

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी मिशन 2023 का शंखनाद करते हुए मध्य प्रदेश के 7 जोनों में प्रादेशिक कार्यक्रता जन संवाद समेलनं आयोजित कर संगठन को मध्य प्रदेश में बूथ और हर गांव तक पार्टी के काम दिल्ली माडल को प्रदेश की जनता तक पोहुचाने के लिए आज जबलपुर जोन के पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम जबलपुर में संम्पन्न हुआ। प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल,प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह,प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव जबलपुर जोन प्रभारी आशीष सिंगरहा जबलपुर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव बरिष्ठ आप नेता अक्षय हुंका प्रदेश आतिथ्य में आज सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल ने कहा कि मध्यप्रदेश के सभी संभाग में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा जिसकी शुरुआत 4 अगस्त बुंदेलखंड जोन से हो चुकी इसके बाद जिला स्तर,विधान सभा स्तर ग्राम स्तर एवं बूथ स्तर पर पूरे मध्यप्रदेश में संवाद कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जायेगा। श्री गोयल जी ने कहा पार्टी गठन के बाद पहली बार मध्य प्रदेश में नगर निगम चुनाव लडा पहली बार में ही मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले महापौर पद पर विजय हासिल की पूरे प्रदेश में 42 पार्षद 100 से अधिक दूसरे नंबर में पार्षद रहे 22 जिला पंचायत सदस्य 30 से अधिक जनपद सदस्य 100 पंच लगभग 300 से ज्यादा सरपंच जीत कर अरविंद केजरीवाल माडल का शंखनाद कर दिया। नगर निगम चुनाव में प्रदेश की जनता ने आम आदमी पार्टी को 6.3% वोट देकर 2023 में बदलाव की राजनीति की शुरुवाद कर दी प्रदेश की जनता खरीद,फरोख़ की राजनिति दोनो पार्टियों से परेशान चुकी है अब इस देश में अरविंद केजरीवाल ही माडल चलेगा शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी वोट पड़ेंगे।



